Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»बांकली बालाजी का दरबार : यहां का डोरा बीमारी-बुरी नजर से बचाए, पहली बार में मंजूर होती है भक्त की अर्जी!
    धर्म

    बांकली बालाजी का दरबार : यहां का डोरा बीमारी-बुरी नजर से बचाए, पहली बार में मंजूर होती है भक्त की अर्जी!

    By July 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांकली बालाजी का दरबार : यहां का डोरा बीमारी-बुरी नजर से बचाए, पहली बार में मंजूर होती है भक्त की अर्जी!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दौसा. राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी और बागेश्वरधाम के बालाजी की प्रसिद्धि तो बहुत है. इन मंदिरों के बारे में सब जानते हैं. राजस्थान के दौसा में भी एक बालाजी धाम है. इस मंदिर की बड़ी मान्यता है. लेकिन यहां मंगलवार के बजाए शनिवार-रविवार को मेला भरता है. इस मंदिर में भी भक्त अर्जी लगाते हैं और अपने शरीर पर यहां का धागा बांधते हैं.

    ये है सिकराय उपखंड क्षेत्र में स्थित गीजगढ़ के बांकली के बालाजी महाराज का मंदिर. यहां कभी जंगल और मिट्टी के टीलों पर एक चबूतरा बना हुआ था. मंदिर पुजारी पवन ने बताया पहले यहां मंदिर नहीं था. जंगल में मिट्टी के टीलों पर एक चबूतरा बना हुआ था. कभी कभार ही कोई भक्त यहां आता था. पवन बताते हैं शुरू से ही मेरे दादाजी श्री कृष्ण दास यहां नियमित रूप से पूजा करते थे. उनके साथ हमारी दादी भी सुबह-शाम यहां पूजा करने आती थीं.

    धीरे धीरे हुई प्रसिद्धि
    पुजारी पवन बताते हैं गीजगढ़ के बालाजी महाराज की धीरे धीरे प्रसिद्धि होती गयी. वैसे-वैसे ही मंदिर का विकास भी होता गया. चबूतरे के बाद यहां टीनशेड(चद्दर) लगाया गया. मंदिर का विकास भी होता रहा. अब बालाजी महाराज का विशाल मंदिर यहां बना हुआ है और दर्जनों धर्मशाला भी बन गई हैं. दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं और बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना करते हैं.

    श्रद्धालु लगाते हैं अर्जी
    श्रद्धालु शिवकांत चतुर्वेदी ने बताया बालाजी महाराज का विशेष मेला नवरात्रि के दौरान लगता है. मेले में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और बालाजी महाराज के दरबार में अर्जी लगाते हैं. अर्जी लगाने के बाद उनकी मनोकामना भी पूर्ण होती है. दशहरे के मेले पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी की नाश्ते की सहित अन्य स्टॉल लगाए जाते हैं. दशहरे पर यहां कनक दंडवत देते हुए भी महिला पुरुष और बच्चे पहुंचते हैं. इन लोगों की यहां विशेष सेवा की जाती है. भक्तों की ऐसी गहरी आस्था है वो कहते हैं इस मंदिर में लगायी अर्जी पहली या दूसरी बार में ही बालाजी मंजूर कर लेते हैं.

    बाबा का डोरा बुरी नजर और बीमारी से बचाए
    मंदिर पुजारी पवन बताते हैं बांकली के बालाजी महाराज आने वाले श्रद्धालु अपनी इच्छा से एक डोरा बनवाते हैं. फिर उसे शरीर में बांध लेते हैं. श्रद्धालुओं की आस्था है कि इससे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती है और नजर नहीं लगती. घर में सुख शांति और समृद्धि आती है. यहां मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और इस दौरान ही अधिक डोर बनाए जाते हैं.

    दशहरे पर मेला और भंडारा
    बालाजी महाराज के दशहरे मेला में यहां सिकराय सिकंदरा बालाजी सहित अनेक जगह से यात्राएं आती हैं. मंदिर में विशाल भंडारा होता है. नवरात्रि में भागवत कथा का भी आयोजन होता है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.