Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग में नासा दे रहा साथ…
    देश

    गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग में नासा दे रहा साथ…

    By July 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग में नासा दे रहा साथ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गगनयान कब उड़ान भरेगा इसको लेकर बड़ी अपडेट आई है।

    इसके लिए इसरो पूरी तैयारी में जुट गया है। गगनयान के चार ट्रेंड पायलटों में से दो को ट्रेनिंग के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) भेजा जाएगा।

    साल के अंत में होने वाली इस ट्रेनिंग में नासा भी सहयोग कर रहा है। इसे एग्जिओम-4 मिशन का नाम दिया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

    नासा की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक यह मिशन अक्टूबर 2024 तक शुरू हो सकता है।

    गौरतलब है कि भारत पिछले साल ही गगनयान मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल का टेस्ट कर चुका है। इसे व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 नाम दिया गया था। 21 अक्टूबर 2023 को इसके सफल टेस्ट के बाद इसरो चीफ ने वैज्ञानिकों को बधाई दी थी।  

    दोनों एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे अमेरिका
    गगनयान कार्यक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मिशन से पहले दोनों एस्ट्रोनॉट्स अमेरिका जाएंगे। यहां पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में उनकी ट्रेनिंग होगी।

    उन्होंने बताया कि भारत में इन एस्ट्रोनॉट्स को गगनयान मॉड्यूल से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई है। वहीं, अमेरिका में इन लोगों को आईएसएस मॉड्यूल्स और प्रोटोकॉल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को आईएसएस ले जाने वाला एग्जिओम-4 मिशन नासा और अमेरिकी कंपनी एग्जिओम स्पेस का चौथा प्राइवेट एस्ट्रोनॉट मिशन है।

    उम्मीद जताई जा रही है कि यह मिशन 14 दिनों तक चलेगा। पिछले साल जब यह मिशन अनाउंस हुआ था तो नासा ने इसके बारे में जानकारी दी थी।

    इसके मुताबिक एक्स-4 क्रू मेंबर्स की ट्रेनिंग नासा के साथ होगी। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों और स्पेसएक्स को भी यहां ट्रेनिंग दी जाएगी।

    पीएम मोदी के दौरे पर हुआ था अनाउंस
    एग्जिओम स्पेस ने स्पेसएक्स कांट्रैक्ट किया है। इसमें स्पेस स्टेशन के ट्रांसपोर्टेशन के साथ-साथ प्राइवेट एस्ट्रोनॉट्स को सिस्टम, प्रोसीजर के साथ-साथ ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की इमरजेंसी तैयारियों के बारे में जानकारी देना शामिल है।

    पिछले साल जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर गए थे तो दोनों देशों का एक संयुक्त बयान आया था। इसमें कहा गया था कि नासा भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को एडवांस ट्रेनिंग देगा। उसी साल नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान कहा था कि स्पेस एजेंसी 2024 के अंत तक एक इंडियन एस्ट्रोनॉट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए ट्रेनिंग देगी।

    क्या है गगनयान मिशन
    गगनयान मिशन भारत का पहला ह्यूमन स्‍पेस मिशन है। इसमें 3 सदस्यों के दल को 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्वी कक्षा में भेजा जाएगा।

    इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा। 2018 में पीएम मोदी ने गगनयान मिशन की घोषणा की थी।

    इसके साल 2022 तक ही पूरा करना था, लेकिन कोविड के चलते इसमें देरी हो गई। बता दें कि भारत की पहली ह्यूमन स्पेसफ्लाइट 2025 तक उड़ान भर सकती है।

    अभी तक भारत का एक भी मानव रहित अंतरिक्ष यान उड़ान नहीं भर पाया है। दो सफल मानव रहित अंतरिक्ष यान की उड़ान के बाद ही ह्यूमन स्पेसफ्लाइट लांच होगी।

    The post गगनयान कब भरेगा उड़ान, आ गई बड़ी अपडेट; एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग में नासा दे रहा साथ… appeared first on .

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.