Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»भारतीय टीम से मिले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज वेस्ली हॉल, मिला खास तोहफा
    खेल

    भारतीय टीम से मिले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज वेस्ली हॉल, मिला खास तोहफा

    By June 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय टीम से मिले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज वेस्ली हॉल, मिला खास तोहफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बारबाडोस ।   टी20 विश्व कप 2024 का ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है। बुधवार को सुपर-8 की शुरुआत होगी। भारतीय टीम 20 जून को वेस्टइंडीज में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। इससे पहले शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने पूर्व दिग्गज गेंदबाज वेस्ली हॉल से मुलाकात की।

    20 जून को अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत

    रोहित शर्मा की सेना सुपर-8 से पहले बारबाडोस में जमकर पसीना बहा रही है। भारत ने लीग स्टेज पर अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत हासिल की जबकि कनाडा के खिलाफ खेला जाने वाला मैच रद्द हो गया। इससे पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज वेस्ली हॉल से मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर एक विराट कोहली और 86 वर्षीय गेंदबाज की खास मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्गज उन्हें खास तोहफा भेंट करते दिख रहे हैं।

    कोहली से मिले वेस्ली हॉल

    बारबाडोस के मैदान पर जिस वक्त टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए आई, उसी समय दिग्गज गेंदबाज भी वहां पहुंचे। इस दौरान विराट कोहली ने उन्हें मुलाकात की और डगआउट में बैठकर तस्वीर भी खिंचवाई। दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने हॉल की किताब का विमोचन भी किया जिसका वीडियो अब सामने आया है। 

    हॉल ने कहा, "मैंने आज तीन किताबें दीं। मैंने एक किताब कप्तान (रोहित शर्मा) को दी और एक कोच (राहुल द्रविड़) और विराट कोहली को भेंट की। वे तीनों महान खिलाड़ी हैं।" हॉल ने वेस्टइंडीज के लिए 48 टेस्ट मैचों में 192 विकेट चटकाए जबकि 170 प्रथम श्रेणी मैचों में तेज गेंदबाज के नाम 546 विकेट दर्ज हैं।

    सुपर-8 की आठ टीमें तय

    सुपर-8 की आठ टीमें तय हो चुकी हैं। इस टी20 विश्व कप में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं। अफगानिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को चौंकाया, वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को चौंका दिया। इस बार सुपर-8 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नई और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है। सुपर-8 के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने क्वालिफाई कर लिया है।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय से बढ़ा महिलाओं में आत्मविश्वास और आय: ‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाएं….

    March 12, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित कई पदों पर की गई बर्खास्तगी….

    March 12, 2026

    महतारी वंदन योजना: मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान…..

    March 12, 2026

    पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.