Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»भारत के दुश्मनों को पाकिस्तान में कौन मार रहा? कश्मीर पर हमला करने वाले आतंकी की हत्या…
    विदेश

    भारत के दुश्मनों को पाकिस्तान में कौन मार रहा? कश्मीर पर हमला करने वाले आतंकी की हत्या…

    By June 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के दुश्मनों को पाकिस्तान में कौन मार रहा? कश्मीर पर हमला करने वाले आतंकी की हत्या…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पंजाब में सोमवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी सेना के रिटायर ब्रिगेडियर और आईएसआई के एक अहम व्यक्ति आमिर हमजा की हत्या कर दी।

    हमजा को भारत के खिलाफ आईएसआई द्वारा संचालित ऑपरेशन में शामिल होने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता था। वह जम्मू-कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैंप पर 2018 में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।

    उस हमले में छह सैनिक शहीद हो गए थे। एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए थे।

    इसी हमले में शामिल एक और आतंकी की पिछले नवंबर में हत्या कर दी गई थी। लश्कर कमांडर ख्वाजा शाहिद उर्फ ​​मिया मुजाहिद मुख्य साजिशकर्ता था। उसका सिर पीओके में एलओसी के पास कटा हुआ पाया गया था। 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा की पत्नी और बेटी भी उसके साथ कार में थीं। उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने कहा है कि मारे गए आईएसआई एजेंट की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। पाकिस्तानी पुलिस ने कहा है कि यह एक टारगेट हत्या थी।

    ह हमला पंजाब के झेलम जिले में हुआ है। हमजा की कार पर मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात लोगों ने घात लगाकर हमला किया। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि कार झेलम में लीला इंटरचेंज पर पहुंची ही थी कि दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसे दोनों तरफ से घेर लिया। झेलम पुलिस के अनुसार, पीछे बैठे लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

    पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि हमजा का भाई अयूब हमले का गवाह था। वह हमले के समय मोटरसाइकिल पर अपने भाई की कार के साथ चल रहा था।

    शिकायतकर्ता होने के बावजूद वह भी पुलिस की जांच के दायरे में है। पाकिस्तान पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया, “हम इस हत्या की जांच रहे हैं। हमने मामला दर्ज कर लिया है और टारगेट हमले की जांच चल रही है।” 

    आपको बता दें कि भारत में आईएसआई द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों से जुड़े पाकिस्तानी आतंकियों की लगातार हत्या हो रही है। इससे पहले अप्रैल में आईएसआई के एक प्रमुख गुर्गे और भारी सुरक्षा के साथ चलने वाले आमिर सरफराज को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया था।

    अज्ञात लोगों ने दिसंबर में कराची में अदनान अहमद उर्फ ​​अबू हंजाला को भी मार गिराया था, जो कि लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर था।

    जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शाहिद लतीफ 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले फिदायीन दस्ते का मुख्य संचालक था। उसे अक्टूबर में सियालकोट की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था।

    The post भारत के दुश्मनों को पाकिस्तान में कौन मार रहा? कश्मीर पर हमला करने वाले आतंकी की हत्या… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय से बढ़ा महिलाओं में आत्मविश्वास और आय: ‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाएं….

    March 12, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित कई पदों पर की गई बर्खास्तगी….

    March 12, 2026

    महतारी वंदन योजना: मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान…..

    March 12, 2026

    पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.