Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA जारी कर सकता है संयुक्त घोषणापत्र, किसानों के मुद्दे होंगे अहम…
    देश

    महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA जारी कर सकता है संयुक्त घोषणापत्र, किसानों के मुद्दे होंगे अहम…

    By June 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA जारी कर सकता है संयुक्त घोषणापत्र, किसानों के मुद्दे होंगे अहम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को चौंकाने के बाद महा विकास अघाड़ी विधानसभा चुनाव में भी झटका देने की तैयारी कर रही है।

    राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और शरद पवार साथ लड़ने का फैसला कर चुके हैं।

    सूत्रों का कहना है कि ये तीनों पार्टियां सीट फॉर्मूला तय करने से पहले संयुक्त घोषणापत्र जारी कर सकती है। यह जानकारी भी सामने आई है कि घोषणापत्र में किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

    हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में महा विकास अघाड़ी ने राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन से बेहतर प्रदर्शन किया। एमवीए ने 48 में से 30 सीटें हासिल कीं।

    ऐसे में उद्धव, शरद पवार और कांग्रेस तीनों को विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसलिए तीनों दलों ने चुनावी तैयारियों में तेजी लाने का फैसला लिया है।

    संयुक्त घोषणापत्र
    महा विकास अघाटी से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “गठबंधन के सहयोगियों को लगता है कि लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए घोषणापत्र तैयार करते समय, वे यह सुनिश्चित करेंगे कि समुदायों के सभी लोगों को समान और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व मिले।”

    सूत्रों ने आगे बताया कि एमवीए गठबंधन के लिए संयुक्त घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन करेगा।

    इस समिति में गठबंधन में शामिल सभी दलों को बराबर तवज्जो मिलेगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि समिति का नेतृत्व कौन करेगा और इसमें कितने सदस्य होंगे? लेकिन, सूत्र ने बताया कि घोषणापत्र में किसानों के मुद्दे अहम हो सकते हैं।

    सीट फॉर्मूला
    सूत्रों ने बताया कि एमवीए के शीर्ष नेताओं ने एक बैठक भी है। जिसमें उन्होंने राज्य विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों और अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई है।

    बैठक में चर्चा का एक मुख्य विषय यह था कि सीटों का बंटवारा आंकड़ों के बजाय योग्यता और उम्मीदवारों की जीत की संभावना के आधार पर किया जाना चाहिए।

    गौरतलब है कि 2019 के राज्य विधानसभा चुनावों के बाद जब एमवीए ने अपनी सरकार बनाई थी, तो उन्होंने एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाया था, जिस पर गठबंधन के सभी लोगों ने सहमति जताई थी।

    जिसके बाद एमवीए और राज्य सरकार का गठन हुआ। एमवीए के एक सूत्र ने कहा कि गठबंधन द्वारा फिर से इसी तरह का कार्यक्रम तैयार किए जाने की संभावना है।

    The post महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA जारी कर सकता है संयुक्त घोषणापत्र, किसानों के मुद्दे होंगे अहम… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के विस्तार की बड़ी पहल, जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभा खोज अभियान चलेगा

    March 15, 2026

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 15, 2026

    सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 15, 2026

    वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दें जोर: वन मंत्री कश्यप….

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.