Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»गर्मी का कहर जारी; पटना समेत इन 13 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा
    राज्य

    गर्मी का कहर जारी; पटना समेत इन 13 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गर्मी का कहर जारी; पटना समेत इन 13 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, लखीसराय, शेखुपुरा, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद, नवादा, गया, भोजपुर, बक्सर में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि राज्य के दक्षिण पूर्व भागों के एक से दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) की संभावना के साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के उत्तर पश्चिम भाग के एक से दो स्थान पर गर्म दिन होने की संभावना बताइए है। वहीं राज्य के उत्तर पूर्वी भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन तेज हवा की संभावना जताई है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जा रही है।

    मौसम विभाग का मानना है कि दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय,जहानाबाद, दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर ,भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिला की तापमान मंगलवार को 42 से 44 डिग्री रहने की संभावना है। दक्षिणी भागों के अधिकांश जिला में 14 जून तक हीट वेव की पूर्वानुमान बताई गई है। वहीं 15 से 16 जून के बाद मौसम के प्रबल होने की संभावना है। मौसम विभाग का यह मानना है कि सन स्ट्रोक से आम लोगों को जहां तक हो बचने का प्रयास करना चाहिए। मौसम विभाग ने बताया है कि तेज तपती धूप में बच्चों या पालतू जानवरों को गाड़ी के अंदर नहीं छोड़े। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी सुझाव दिया है कि बीमारी और बेहोशी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

    पिछले 24 घंटे में मोतिहारी सबसे ठंडा शहर रहा

    राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान बक्सर और भोजपुर में 45.9 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके साथ ही बिहार के जिन जिला में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किए गए उन जिला का नाम पटना 41.7, गया 45.01, भागलपुर 40.01, छपरा 42.7, डेहरी 45.6, मोतीहारी 40.8 ,शेखपुरा 43.2, गोपालगंज 42.9, बिक्रमगंज 45.5, जमुई 42.02, बक्सर 45.9 ,भोजपुर 45.9, वैशाली 42.4, औरंगाबाद 45.5, बांका 41.6, नवादा 44.9, राजगीर 44.7, जीरादेई 44.5, अरवल 45.7, मुंगेर 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। इसके साथ ही 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए गए जिलों के नाम इस प्रकार हैं। पूर्णिया 35.3, वाल्मीकि नगर 37.6, मुजफ्फरपुर 37.4 ,दरभंगा 38.4 ,सुपौल 36.3, फारबिसगंज 35.4 ,मधुबनी 37.8, बेगूसराय 39.01, कटिहार 35.01, अररिया 34.6, पूसा 36.8 और किशनगंज 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए

    सामान्य से छह डिग्री तक ज्यादा रहा तापमान

    पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किशनगंज जिला के एक या दो स्थानो मे हल्की से मध्यम स्तर की बरसात दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। भीषण उष्ण पटना, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, राजगीर, अरवल एवं मुंगेर में जबकि उष्ण लहर गया एवं जमुई में दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा उप हिमालय पश्चिम बंगाल में ही बनी हुई है। प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में शुष्क पश्चिमी हवा का प्रवाह बना हुआ है। जिसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में भीषण उष्ण लहर जारी रहेगी। उत्तर पश्चिम भाग के जिलों में अगले दो दिनों के दौरान उष्ण दिवस होने का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनो के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। 
     

    Related Posts

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026

    किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला बजट : शशिकांत द्विवेदी….

    February 25, 2026

    हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली: विभिन्न रंगों और आकर्षक पैकेजिंग के साथ समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल….

    February 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.