Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; रेलवे ने फिर से दो दर्जन ट्रेनों को किया रद
    छत्तीसगढ़

    रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; रेलवे ने फिर से दो दर्जन ट्रेनों को किया रद

    By June 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें; रेलवे ने फिर से दो दर्जन ट्रेनों को किया रद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआइ व एनआइ का काम के चलते 12 से 21 जून तक 24 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद करने का खामियाजा यात्रियों को दस दिनों तक भुगतना पड़ेगा।

    रेलवे ने इस दौरान दो ट्रेनें को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है। थोक में ट्रेन रद होने से एक तरफ यात्रियों को जहां समर वेकेशन में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा, तो वही दौड़ रही एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते कंफर्म टिकट नहीं मिलने से यात्री पहले से परेशान है। रेलवे मंडल के अधिकारियों का दावा है कि रेलवे द्वारा तीसरी लाइन के लिए कराया जा रहा काम के पूरा होने पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के साथ ही ट्रेनें समय आ-जा सकेगी।

    पिछले लंबे समय से दपूमरे के विभिन्न सेक्शनों में अंधोसरचना का काम चलने के कारण लगातार ट्रेनें रद की जा रही है। इससे पहले रेलवे ने 27 से 30 अप्रैल तक 19 मेमू पैसेंजर नहीं चलाने का निर्णय फैसला लिया था। दरअसल नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत राजनांदगांव से कल्पना के बीच तीसरी लाइन को सालेकसा रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम कराने की वजह से बड़ी संख्या में मेमू रद करने से पचास हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हजारों ने जहां यात्रा रद की वहीं जिन्हें जरूरी था वे सड़क मार्ग से आने-जाने को विवश हुए। जबकि रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना और कुम्हारी के मध्य आटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन कार्य के चलते 19 से 21 अप्रैल के बीच 19 ट्रेनें रद और आठ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त किया गया, वहीं, सिकंदराबाद रेल मंडल में तीसरी लाइन का काम 27 अप्रैल से 21 मई के बीच करने की वजह से दक्षिण की ओर जाने वाली दो ट्रेनों को रद किया गया है।

    वहीं, आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई गई थी। अब अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के मुदरिया स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी के लिए प्री-एनआइ व एनआइ का काम कराने की वजह से 24 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में 12 से 21 जून के बीच रेलवे ने रद करके यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। थोक में ट्रेन रद होने से यात्रियों को समर वेकेशन में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

    ये ट्रेनें रद

    चिरमिरी से रवाना होने वाली चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल,चंदिया रोड से रवाना होने वाली चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, कटनी से रवाना होने वाली कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, चिरमिरी से रवाना होने वाली चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल, चिरमिरी से रवाना होने वाली चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल, अनूपपुर से रवाना होने वाली अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस,रींवा से रवाना होने वाली रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, इंदौर से रवाना होने वाली इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल से रवाना होने वाली भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, जबलपुर से रवाना होने वाली 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस, अंबिकापुर से रवाना होने अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस,नागपुर से रवाना होने वाली नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, शहडोल से रवाना होने वाली शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस, रीवा से रवाना होने वाली रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस, चिरमिरी से रवाना होने चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस,लखनऊ से रवाना होने वाली लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस,रायपुर से रवाना होने वाली रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस, सांतरागाछी से रवाना होने वाली सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस,जबलपुर से रवाना होने वाली जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस,दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और अजमेर से रवाना होने वाली अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद की गई है जबकि 12 जून से 20 जून तक बरौनी से रवाना होने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर के रास्ते चलेगी। 13 जून से 21 जून तक गोंदिया से रवाना होने वाली गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया नैनपुर,जबलपुर,कटनी के रास्ते चलेगी।

    Related Posts

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026

    किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला बजट : शशिकांत द्विवेदी….

    February 25, 2026

    हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली: विभिन्न रंगों और आकर्षक पैकेजिंग के साथ समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल….

    February 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.